बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त हुए मकान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 मई 2015

बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त हुए मकान

भूकंप के दौरान मंगलवार को जिले भर में बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हुए। कई लोगों की घरों में पूरी तरह से दरार आ गई है। पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में दरार आने सूचना मिली है। वही निजी कार्यालयों के भी मकान क्षतिग्रस्त होने की खबर है। चौसा प्रखंड स्थित सीडीपीओ कार्यालय का भवन भी भूकंप के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा कुमारखंड  प्रखंड में भी कई फूस का घर भूकंप के दौरान गिर गया।शहर के वार्ड न० 9 के आशोक यादव एंव राजेन्द्र यादव के घर की दीवार गिर गयी! वहीं चौसा सिंहेश्वर, बिहारीगंज, मुरलीगंज, ग्वालपड़ा, अरार शंकरपुर, मधेपुरा, आलमलनगर, उदाकिशुनगंज, नयानगर, जीतापुर में भी काफी मकान क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

Post Bottom Ad

Pages