प्रारंभिक शिक्षक संघ ने निकला शव यात्रा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 मई 2015

प्रारंभिक शिक्षक संघ ने निकला शव यात्रा


09/05/15 बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रदेश सलाहकार सह जिलाघ्यक्ष रणधीर कुमार के नेत्रती में पूर्व निधारित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यलय में बिहार सरकार की शव यात्रा निकली गई | बिहार सरकार के द्वारा नियोजित शिक्षकों के साथ बार बार धोखा व् छलावा किये जाने के कारण राज्य के करीब साढ़े चार लाख शिक्षक अपने वेतन मान संबधी मांगो को लेकर चरणवद्ध आन्दोलन पर उतारू है | शिक्षा मंत्री के द्वारा संघ को वार्ता पर बुलाकर एक बार फिर ठगने एवं दिगभ्रमित करने का कार्य किया गया जिससे राज्य के सभी नियोजित शिक्षको में आक्रोश बढ़ता जा रहा है | जब तक शिक्षा मंत्री या मुख्यमंत्री के द्वारा सीधे बेतन मान की घोषणा नही की जाती तबतक आन्दोलन जारी रहेगा | शव यात्रा कार्यक्रम के बाद सभी नियोजित शिक्षक 11 मई को जेल भरो आन्दोलन करेगे | सभी नियोजित शिक्षक इस आन्दोलन में एक जुट है  और बेतनमान लागु होने तक अपनी एक जुटता का परिचय देकर सरकार को अपनी क्षमता का अहसास दिलाएँगे | शव यात्रा कार्यक्रम में शिक्षक नेता हेरेराम कुमार, इन्द्रजीत कुमार, संजय कुमार जयसवाल, राजेश सिंह, प्रभाषचंद्र भाष्कर, संतोष झा, बालकृष्ण, श्रीनिवास, सुभाष, सुशील सिंह, ब्रजेश रजक, शिवनारायण राम, मो. सत्तार, ताजउद्दीन, शिवराज राणा आदि शामिल रहे।

Post Bottom Ad

Pages