05/05/15 जिले में तूफान से हुई व्यापक तबाही के मद्देनजर अबतक क्षतिपूर्ति मद में चार करोड़ रुपये वितरण किया जा चुका है। प्रखंडों में राहत वितरण का कार्य जारी है। कच्चा मकान की आंशिक क्षति, झोपड़ियों और पशु शेड की बर्बादी मद में दो करोड़ रुपये का वितरण हो चुका है। इसके अलावा नकद अनुदान मद में 40 लाख, वस्त्र अनुदान में 36 लाख और बर्तन अनुदान मद में भी 40 लाख रुपये का वितरण किया गया है। मृतकों के परिजनों के बीच चार लाख रुपये की दर से 32 लाख रुपये दिया गया है। दवा के साथ बढ़ता गया मर्ज चक्रवाती तूफान से मुरलीगंज और बिहारीगंज प्रखंड के कई गांवों में भारी क्षति हुई। पीड़ितों के जख्म पर मलहम लगाने के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर राहत व अनुदान वितरण शुरू किया गया तो सूची में अनियमितता व हेर-फेर के आरोप भी लगने लगे हैं। इसके विरोध में विभिन्न प्रखंडों में सड़क जाम व धरना- प्रदर्शन भी शुरू हो चुका है। क्या है सर्वेक्षण प्रतिवेदन : जिलाधिकारी गोपाल मीणा के निर्देश पर गठित जांच दल के प्रतिवेदन के अनुसार जिले के दस प्रखंडों 69 पंचायत चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए हैं। चार कच्चा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जबकि 9360 कच्चा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। 6584 झोपड़ियां और 5066 पशु शेड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। मिलेगी फसल क्षति राशि : जिले में फसल क्षति का मुआवजा वितरण अभी नहीं हुआ है। जिले में 17294 हेक्टेयर में लगी मक्का और 13466.29 हेक्टेयर में लगी गेहूं की फसल बर्बाद हुआ है। क्या कहते हैं जिलाधिकारी : डीएम गोपाल मीणा कहते हैं कि जो सही में पीड़ित हैं उन्हें निर्धारित राहत राशि दी जा रही है। लेकिन जो बिचौलिये के चक्कर में फंस कर राहत राशि की मांग करते हैं तो उन्हें किसी भी स्थिति में राहत नहीं मिलना है।
Post Top Ad
5 मई 2015
Home
Unlabelled
तूफान पीड़ितो के बीच वितरित किया गया चार करोड़
तूफान पीड़ितो के बीच वितरित किया गया चार करोड़
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com








