मुआवजा नहीं मिला तो ग्रमीण ने किया सड़क जाम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 मई 2015

मुआवजा नहीं मिला तो ग्रमीण ने किया सड़क जाम

05/05/15 .मुआवजे की मांगको लेकर तूफान पीड़ितों ने मंगलवार को बिहारीगंज- मुरलीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बभनगामा पंचायत के ग्रामीणों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर प्रखंड कार्यालय के सामने भी राहत नहीं मिलने को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबजाी की। सड़क जाम करने वाले सूची बनाने में अनियमितता बरतने का आरोप लगा रहे थे। इनका कहना था कि कई लोगों को चेक मिल चुका है जबकि उनलोगों को अबतक मुआवजा नहीं मिला है।अंचलाधिकारी निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि जाम में महिलाओं की संख्या अधिक रहने से परेशानी आ रही है। जिला प्रशासन से महिला पुलिस उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया गया है।

Post Bottom Ad

Pages