सात बच्चे के पिता ने रचाई दूसरी शादी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 जून 2015

सात बच्चे के पिता ने रचाई दूसरी शादी



15/06/16 उदाकिशुनगंज प्रखंड के उदा गांव निवासी सात बच्चों के पिता अयोधी यादव ने बुढ़ापे में दूसरी शादी रचा ली है। वो पिछले 25 साल से गायब थे। दूसरी शादी रचाने के बाद घर पहुंचने पर उसने पहली पत्नी को घर से निकाल दिया। पति के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कोर्ट में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। मामले पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। गीता देवी का कहना है की उसे चार पुत्र और तीन पुत्रिया है अपने और बच्चे का भरण पोषण किसी तहर मजदूरी कर किया करती थी लेकिन कुछ दिन पूर्व उसके पति जब दूसरी पत्नी के साथ घर लौटा तो उसे प्रताड़ित करना शुरु कर घर निकाल दिया | थानाध्यक्ष आरसी उपाध्याय ने बताया कि जाच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Post Bottom Ad

Pages