ट्रक की चपेट में आने से माँ बेटे की मौत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 जून 2015

ट्रक की चपेट में आने से माँ बेटे की मौत

14/6/15 शहर के बस स्टैड के पास रविवार को दोपहर 11 बजे के आस -पास ट्रक की चपेट में आने से 8 माह बालक सहित माँ की मौत घटना स्थल हो गई | घटना आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और शहर जाम कर दिया | सिंहेश्वर गेहूमनी गाँव के रविन्द्र यादव इलाज के लिए पत्नी विभा देवी और पुत्र प्रयांशु को बाइक से लेकर मधेपुरा आए थे | चिकित्साक डॉ० डीपी गुप्ता से इलाज कराने के बाद वे बाइक से अपने घर जा रहे थे | इसी बीच बस स्टैड के पास पूर्णिया की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक (BR 11 S 9462) से साइड लेकर वे जैसे ही आगे बढ़े कि बाइक का सन्तुल बिगड़ गया और बाइक पर बैठी पत्नी और गोद में रहे आठ माह का बालक ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही माँ बेटे की मौत हो गई | घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक  छोड़कर फरार हो गया |


Post Bottom Ad

Pages