गोली मार कर युवक कि हत्या - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 जून 2015

गोली मार कर युवक कि हत्या

05/06/15 भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक संफुल कुमार (30) भिरखी मुहल्ला का रहने वाला है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।
मृतक के चचेरे भाई भूषण कुमार ने बताया कि संफुल जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था। वह गुरुवार को सुखासन चकला गांव में दोस्त के ससुराल में हुए विवाद में मारपीट में जख्मी लोगों को देखने सदर अस्पताल गया था। अस्पताल से रात 12 बजे लौटा और दोस्तों के साथ घर पर खाना खाने लगा। इसके बाद दरवाजे पर गया। इसी दौरान घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली मार दी। परिजन उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले गए। इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। संफुल की मौत की खबर सुनकर अस्पताल परिसर में सुबह छह बजे से ही लोगों की भीड़ जमा होने लगी। लोग हत्या की वजह आपसी रंजिश बता रहे हैं। मृतक संफुल अपनी सुरक्षा को लेकर लाइसेंसी राइफल रखता था। हमले के वक्त उसके राइफल लेकर कोई व्यक्ति नहीं था। चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि गोली दाहिने  छाती में लगी थी। गोली पिस्टल की बताई जाती है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का पहा नहीं चल पाया है। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। पुरा प्रकरण संदेहास्पद स्थिति पैदा कर रहा है और सूत्रों का कहना है कि यदि हत्या और हत्या से जुड़े अन्य पहलूओं की गहराई से जांच की जाय तो कई बड़े भू-माफिया भी हत्या की जद में आ सकते हैं|  क्योंकि बताया जा रहा है कि जमीन की खरीद-बिक्री और दखल-कब्ज़ा के खेल में माहिर कुछ ही वर्षों में करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर लेने वाले मृतक सनफूल यादव के साथ शहर के कई सफेदपोश भी जमीन खरीद-बिक्री और दखल-कब्ज़ा कराने में सनफूल के साथ थे|  कहते हैं कि कई पुलिस से जुड़े लोग भी सनफूल के घर अक्सर होने वाली पार्टी का लुत्फ़ उठाया करते थे |
- 

Post Bottom Ad

Pages