राजनीति से फैल रही समाज में सड़ांध : विश्वम्भरा भारती - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 जून 2015

राजनीति से फैल रही समाज में सड़ांध : विश्वम्भरा भारती


05/06/15 गुरु स्वामी आशुतोष जी महाराज समाधि में हैं और दिव्य ज्योति जागृति केंद्र के प्रमुख अभी भी वही हैं। यह सच है कि डाक्टरों के अनुसार वे क्लीनिक्ली मृत हैं। लेकिन धर्म शास्त्र में ऐसे कई उदाहरण हैं कि समाधि में योगी जाते रहे हैं। गर्ग संहिता में कालनेमी के समाधि में जाने का उल्लेख है। शंकराचार्य और शिरडी के सांई बाबा भी समाधी में जाकर वापस आ चुके हैं। गुरु महाराज भी समाधि से वापस आएंगे। कब आएंगे यह उनकी मर्जी पर निर्भर करता है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कथा वाचिका विश्वंभरा भारती ने कहा कि धर्म का व्यापार करने वाले और धंधेबाजों की कमी नहीं है। श्रद्धालुओं के लिए सही और गलत में भेद करना मुश्किल हो जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि जो गुरु मन में ईश्वर प्रकट करा सकते हैं वही सच्चे गुरु हैं। श्रद्धालुओं को अपनी कसौटी पर संतो को कसना चाहिए। सही पाकर ही उन्हें गुरु मानें। उन्होंने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति केंद्र समाज के उत्थान के अनेक प्रकरण चला रहा है। नशा मुक्ति के लिए अन्तदृष्टि, कैदियों के लिए दिव्य ज्योति, गौसंरक्षण के लिए कामधेनु, अभावग्रस्त लोगों के लिए मैथन, महिला सशक्तिकरण और कन्या भ्रूण हत्या के विरूद्ध संतुलन आदि के माध्यम से उपलब्ध साधनों के जरिए अधिकतम सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्म योगी ही सही संन्यासी होते हैं। आज के राजनीति से सड़ांध फैल रही है। राजनीति में जब तक धर्म का समावेश नहीं होगा वह कलुषित ही रहेगी। हम तो श्रेष्ठ मानव बनाने की मुहिम में हैं। श्रेष्ठ मानव बनेंगे तभी श्रेष्ठ समाज होगा और तभी श्रेष्ठ राजनीति भी होगी।

Post Bottom Ad

Pages