जनता दरबार में आवास ऋण के नाम पर ठगी का मामला उजागर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

4 जून 2015

जनता दरबार में आवास ऋण के नाम पर ठगी का मामला उजागर

04/06/15 जिलाधिकारी के जनता दरबार में गुरुवार को तूफान  पीड़ितों ने आवास क्षति एवं फसल क्षति का लाभ देने की मांग की। डीएम ने एसे आवेदनों को आपदा विभाग को भेज दिया। दरबार में ज्योतिष शर्मा, शतीष शर्मा, जयराम शर्मा आदि सरौनी (त्रिवेणीगंज) के ग्रामीणों ने शिकायत किया कि उन्हें मरूआहा मध्य विद्यालय में शिक्षक का कार्य कर रहे कैलाश मालाकार, उसकी पत्‍‌नी और भतीजा ने बिहार स्टेट रूरल को-ओपरेटिव का पहले 1550 रुपये लेकर सदस्य बनाया। फिर दो लाख रुपये आवास ऋण दिलाने के लिये 20 हजार सुरक्षित जमा 2010 में लिया गया। लेकिन अब तक ऋण नहीं मिला। कैलाश मालाकार सुरक्षित जमा की राशि वापस नहीं कर रहा है। इस मामले को एलडीएमओ को जांच हेतु दिया गया। नाढ़ी वार्ड नं.चार के चक्रवाती तूफान से पीड़ित ग्रामीणों का आरोप था कि पीड़ितों की सूची में कम संख्या एक से तीन और पांच से सोलह को राहत भुगतान के बाद शेष किसी भी पीड़ित को राहत नहीं दिया गया है। इसकी जांच जिला आपदा को सौंपी गई। पीरनगर गांव के शंभू व अशोक मालाकार की फरियाद थी कि अंचलाधिकारी ग्वालपाड़ा द्वारा उनकी भूमि विवाद का फैसला कर दिये जाने के बाद भी उन्हें कुछ ग्रामीण अपने खेत नहीं जोतने देते। मामले को एसडीओ औ एसडीपीओ उदाकिशुनगंज को आवश्यक कार्रवाई हेतु सौंपा गया है। कई आवेदकों ने पैक्सों में जमा धन की कीमत अभी तक एसएफसी द्वारा भुगतान नहीं किये जाने का मामला उठाया, जिसे एसएफसी के डीएम को कारवाई हेतु भेजा गया है। कुमारखंड के लक्ष्मीपुर भगवती के वार्ड नं.-12 के पूरन शर्मा, महरू शर्मा, नन्दकिशोर शर्मा आदि दर्जनों गरीबों की फरियाद थी कि उन्हें 2013 में इन्दिरा आवास लाभार्थी के रूप में चुना गया। लेकिन अब आवास सहायक सूची में नाम शामिल करने के लिए दो-दो हजार रूपया घूस मांग रहा है। डीडीसी को मामले की जांच का निर्देश दिया गया।

Post Bottom Ad

Pages