बीएसएनएल से परेशान उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल कार्यालय मे किया प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 जून 2015

बीएसएनएल से परेशान उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल कार्यालय मे किया प्रदर्शन

4/05/15 भारत संचार निगम लिमिटेड की ब्रॉड बैंड सेवा एवं मोबाइल सेवा की स्थिति पिछले कुछ दिनों से काफी खराब चल रही है। इससे परेशान उपभोक्ताओं ने गुरुवार को बीएसएनएल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने एसडीई से मिलकर मांगपत्र भी सौंपा। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वो लोग बीएसएनएल से संबंध विच्छेद कर लेंगे। एसडीई ने व्यवस्था में अविलंब सुधार लाने काआश्वासन दिया। उपभोक्ताओं ने एसडीई से अनुरोध कर कहा कि अगर विभाग सेवा को सुधारने में असमर्थ है तो सभी कनेक्शन का विच्छेद कर दिया जाए। एसडीई ने दूरभाष पर टीडीएम से बात कर उपभोक्ताओं के समस्याओं से अवगत कराया। टीडीएम ने उपभोक्ता द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को भेजने की बात कही। साथ ही टीडीएम ने अविलंब सेवा में सुधार करवाने का भी आश्वासन दिया। बीएसएनएल कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं में समिधा ग्रुप के संदीप शांडिल्य, प्रकाश कुमार, अमित कुमार सिंह, सतीश कुमार, अमरदीप कुमार, विवेक कुमार, सौरभ कुमार, रूपेश कुमार, मो. सज्जाद, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, विनित कुमार, राज कुमार, सूरज कुमार, कुमोद कुमार, पिंटू कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post Bottom Ad

Pages