बिजली को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

20 जून 2015

बिजली को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

20/06/15 बिजली से वंचित प्रखंड के झिटकिया पंचायत अन्तर्गत लक्षमिनिया के ग्रामीणों ने शनिवार को बैद्यनाथपुर-लिटयाही पथ को जाम कर दिया। ग्रामीण पदाधिकारियों द्वारा आठ दिन के अंदर बिजली देने का आश्वासन पूरा नहीं करने पर भड़के हुए थे। ग्रामीणों ने टायर जलाकर विद्युत विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। समझाने पहुंची पुलिस की भी ग्रामीण नहीं सुन रहे थे। करीब छह घंटे तक पथ जाम रहा। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। ग्रामीण तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे थे। बाद में बीडीओ आशा कुमारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की एक माह के अन्दर विद्युत आपूर्ति बहल करने की बात कही। बीडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम तोड़ा। ग्रामीणों का कहना था की कई साल पहले गांव में खंभे लगाये गये है। ट्रांसफार्मर नहीं लगाने के कारण अब तक आपूर्ति शुरु नहीं हो पायी है। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से बिजली लगाने की गुहार लगायी गयी। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया। लाचार होकर सभी को आन्दोलन का रास्ता अपना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया की गांव में छह माह पूर्व 150 उपभोक्ता भी बन चुके हैं। फिर भी गांव में बिजली पहुंचाने की दिशा में कार्यवाही नहीं कर जा रही है

Post Bottom Ad

Pages