ऑटो पलटने से एक की मौत, आठ जख्मी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 जून 2015

ऑटो पलटने से एक की मौत, आठ जख्मी

सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत चकला चौक के समीप शनिवार की सुबह ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि आठ व्यक्ति जख्मी है। ऑटो मिठाही से मधेपुरा आ रही थी। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायलों में डहरिया मठाही की मंजुला देवी, नीलम कुमारी, अंगद कुमार, दुबियाही की अकिदा खातून, हसमुल, खातून, श्रीपुर चकला की गीता देवी, पिठाही का मु. युसूफ, भिरखी मधेपुरा का छात्र आसिफ इकबाल शामिल हैं। सभी लोग मठाही से मधेपुरा आने के लिए ऑटो पर सवार हुए थे। चकला चौक पहुंचने के पूर्व ही ऑटो का चालक ने संतुलन खो दिया। इससे ऑटो सड़क पर पलट गई। ऑटो पलटने के समय हॉली क्रास स्कूल जा रहे छात्र आसिफ इकबाल चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को सदर अस्पताल लाया। मृतक अज्ञात व्यक्ति को पुलिस ने पोस्टर्माटम करवाकर शव को कब्जे में रखा है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है। दुर्घटना में शामिल ऑटो को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि चालक फरार होने में सफल रहा।

Post Bottom Ad

Pages