विधान परिषद प्रत्याशीयों की बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 जून 2015

विधान परिषद प्रत्याशीयों की बैठक

25/06/15 जिले के ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज व उदाकिशुनगंज में गुरुवार को समर्थकों के साथ विधान परिषद प्रत्याशी रंधीर यादव ने बैठक किया। मौके पर काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका मकसद है पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार दिलाना। वह जीते या हारें नहीं पंचायत प्रतिनिधियों के लिए काम करते रहेंगे। क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधि उपेक्षित रहा है। सहरसा, सुपौल मधेपुरा के हक के लिए वे सदा लड़ते रहे हैं। अफसरशाही के कारण लोगों को सही हक नहीं मिल पाता। चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा। सभी अपने पसंद के अभ्यर्थी को मत दें। तभी विकास होगा। मौके पर मुखिया भूपेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, अंबू यादव, मंटू यादव, बबलू यादव,अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता अशोक यादव ने किया। इससे पहले ग्वालपाड़ा व बिहारीगंज में भी बैठक किया गया। बैठक में प्रमुख प्रमोद यादव, मुखिया कांतलाल शर्मा, अनिता देवी, बिन्देश्वरी मंडल, प्रभु ऋषिदेव, बबलू सिंह, गोनर राम सहित काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि व समर्थक उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

Pages