'क्षेत्र विकास के लिए बने मिथलांचल' - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 जून 2015

'क्षेत्र विकास के लिए बने मिथलांचल'

25/06/15 मिथिला राज्य की मांग करने वाली पार्टी आदर्श मिथिला के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुघाई नाथ मिश्र का स्वागत डॉ. रामचंद्र मंडल के आवास पर किया गया। मिश्र ने कहा कि जब तक मिथिलांचल राज्य का निर्माण नहीं होगा तब तक मिथिला का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि दस वर्ष से इस मामले को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आने वाले समय में जो पार्टी या दल अलग मिथिला राज्य की मांग को अपने चुनावी घोषणा-पत्र में शामिल नहीं करेगी तब तक उसका जनाधार नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. रामचंद्र मंडल अलग मिथिला के प्रबल समर्थन कर रहे हैं। उनकी पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में डॉ. मंडल का समर्थन करेगी।

Post Bottom Ad

Pages