30/06/15 नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर अनशन कर रहे पांच वर्ष पूर्व होमगार्ड के लिए चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को जिला प्रशासन का पुतला दहन किया. प्रभारी जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने इनलोगों को समझा-बुझाकर अनशन तुड़वाने की काफी कोशिश की। लेकिन अनशनकारी नियुक्ति पत्र मिलने तक अनशन नहीं तोड़ने की जिद पर अड़े रहे. ज्ञातव्य है कि गत 25 जून से कला भवन के सामने होमगार्ड के लिए चयनित दो अभ्यर्थी आमरण अनशन पर हैं। जिले में 2008 में होमगार्ड जवानों की नियुक्ति का विज्ञापन प्रकाशित हुआ और 2010 में इसकी परीक्षा लेकर 134 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। लेकिन इस पर तत्कालीन डीएम एवं एसपी ने हस्ताक्षर नहीं किया। लिहाजा इनकी नियुक्ति लटकी रही. अब विवश होकर ये लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं। प्रभारी जिलाधिकारी केशव प्रसाद, एसडीपीओ कैलाश प्रसाद, थानाध्यक्ष मनीष कुमार आदि ने मंगलवार को कलाभवन के सामने अनशन पर बैठे इन अभ्यर्थियों को बताया कि आपके मामले को गृह विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा गया है. जिला प्रशासन इसमें कुछ नहीं कर सकता। लेकिन अनशनकारी नियुक्ति पत्र की मांग पर अड़े रहे। अनशनकारियों में फुलेश्वर यादव, मो. शाहनवाज, मुन्ना, दीपक, बबलू, पंकज, राजेन्द्र यादव, अर्जुन कुमार, राजीव, अकिदा खातून, बीणा देवी, मनीता देवी आदि कहती है कि प्रशासनिक उपेक्षा के कारण पांच वर्ष बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला है.
Post Top Ad
30 जून 2015
Home
Unlabelled
चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने किया जिला प्रशासन का पुतला दहन
चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने किया जिला प्रशासन का पुतला दहन
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









