30/06/15 विद्युत रेल इंजन कारखाना हेतु किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ मंगलवार को चकला चौक पर तुनियाही, श्रीपुर, चकला तथा भीरखी के किसानों ने धरना दिया। धरना की अध्यक्षता अधिवक्ता निर्मल सिंह ने किया। धरना को संबोधित करते हुए प्रमोद प्रभाकर, प्रकाश कुमार पिंटू, फुलेन्द्र कुमार, अभय कुमार सिंह, शंभू क्रांति, नाथो प्रसाद यादव, विशुनदेव यादव, रामलखन यादव, रंधीर सिंह व राकेश सिंह आदि ने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन बिचौलिए के माध्यम से जोर-जबरदस्ती किसानों की जमीन अधिग्रहण कर रही है. किसानों ने कहा कि 2008 रेल अधिग्रहण एवं 2013 भूमि अर्जन पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 एवं संशोधन अध्यादेश 09/2014 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में स्वत: गजट सूचनाएं निष्प्रभावी हो जाती है. बावजूद रेल विभाग उसी के अनुसार भूमि अधिग्रहण कर रहा है। इन्होंने संशोधित नियम के अनुसार भूमि अधिग्रहण करने तथा मुआवजा देने की मांग की.
Post Top Ad
30 जून 2015
Home
Unlabelled
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने दिया धरना
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने दिया धरना
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









