एलआइसी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 जून 2015

एलआइसी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी


17/06/15 भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी ट्रेड यूनियन के बैनर तले बुधवार को स्थानीय शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेतन पुनरीक्षण एवं अतिरिक्त पेंशन विकल्प की मांग की। कहा कि मांगों को लेकर सरकार द्वारा अनावश्यक विलंब कर रही है। सरकार अविलंब उनलोगों की मांगें पूरी करे। प्रदर्शन में प्रशासनिक अधिकारी सौरभ कुमार, राजीव रंजन भारती, अरुण कुमार, सुजीत कुमार, संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार गुप्ता, मुकुल प्रसाद श्रीवास्तव, रविशंकर वर्मा, विजय प्रकाश, प्रशांत कुमार पंकज, एजे नाथ झा, मो. शमीम, अजय कुमार, राजीव राम, मो. जसीम सहित अन्य पदाधि

कारी एवं कर्मी शामिल थे।

Post Bottom Ad

Pages