18/06/15 झल्लू बाबू सभागार में गुरुवार को पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर डीएम अबरार अहमद कमर की अध्यक्षता में टास्क फोस की बैठक हुई। डीएम अबरार अहमद कमर ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को लेकर पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। पिछले माह पड़ोसी देश पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में पोलिया के मरीज मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से 21 से 25 जून तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को पूर्ण सफल बनाने की जरूरत है। एक भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे। सिविल सर्जन डॉ. जेपी मंडल ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान चार लाख 75 हजार बच्चे को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान घर से घर 1093 एवं ट्रांजिट 103 टीम काम करेंगे। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कर्मियों के साथ साथ आंगनबाड़ी सेविका को अभियान के दौरान पूर्ण सहयोग देने की बात कही। ताकि अभियान पूर्ण सफल हो सके। बैठक में डीआईओ डॉ. अखिलेश कुमार, एसएमओ डॉ. राहुल प्रकाश कांबले, डीपीएम मो. इमरान, एसएमसी नलिन कुमार, मुकेश कुमार, केयर इंडिया के डॉ. गौरव मिश्रा, कौशल किशोर सिंह, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ एवं बीएचएम मौजूद थे। डीआईओ डा. अखिलेश कुमार ने बताया कि पोलियो अभियान के साथ साथ बीओपीभी भैक्सीन का भी उपयोग किया जाएगा। क्योंकि यह भैक्सीन पोलियो के लिए सबसे क्रियाशील वैक्सीन है।
-









