होमगार्ड अभ्यर्थियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 जून 2015

होमगार्ड अभ्यर्थियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

29/06/15 चार वर्ष पूर्व होमगार्ड के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों का आमरण अनशन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहीा. होमगार्ड के लिए चयनित किए गए अभ्यर्थियों को चार वर्ष बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया. अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया में उ‌र्त्तीण होने के बाद भी ने जिला प्रशासन नियुक्ति पत्र नहीं दे रहा है। इससे उनलोगों का भविष्य दांव पर लगा गया। अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों की स्थिति बिगड़ने लगी है। रविवार की शाम को अनुमंडल पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों से मुलाकात कर अनशन समाप्त करने को कहा. लेकिन अनशनकारी नियुक्ति पत्र मिलने तक अनशन जारी रखने की जिद पर अड़े रहे। अनशन पर बैठे लोगों में अकिदा खतून, वीणा देवी, मनीता देवी, राजीव, अर्जुन, राजेंद्र यादव, पंकज, बब्लू, दीपक, मो. शाहनवाज, मुन्ना, फुलेश्वर यादव आदि शामिल हैं.आत्मदाह की चेतावनी: होमगार्ड के लिए चयनित किए गए अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर दो दिनों के अंदर जिला प्रशासन की ओर से कोई फैसला नहीं लिया तो समाहरणालय के समक्ष आत्मदाह करेंगे। होम गार्ड के अभ्यर्थियों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से चार वर्ष से टाल मटोल किया जा रहा है। प्रशासन के इस रूख से चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य पूरी तरह से दांव पर लग गया है. जिला प्रशासन ने साधा मौन; नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर अनशन कर रहे होमगार्ड के अभ्यर्थियों की मांग पर जिला प्रशासन कुछ भी कहने इंकार कर रही है. जिला प्रशासन का कहना है कि जिलाधिकारी अभी मुख्यालय से बाहर हैं। उनके आने के बाद भी कुछ फैसला किया जा सकेगा। ऐसे में अनशन पर चल रहे अभ्यर्थियों की स्थिति और खराब होती जा रही है। रविवार को कई अनशन कारियों की स्थिति खराब हो गई थी। स्थिति खराब होने पर चिकित्सकों ने दल जांच इलाज किया। 134 से अधिक हैं अभ्यर्थियों: होमगार्ड के चयनित हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि 2008 में नियुक्ति के लिए आवेदन प्रकाशित किया गया था.आवेदन के आलोक में 2010 में आयोजित परीक्षा में 134 अभ्यर्थियों सफल हुए थे। मेधा सूची भी जिला प्रशासन की ओर से तैयार कर ली गई थी। लेकिन जिलाधिकारी का हस्ताक्षर नहीं होने की वजह मेधा सूची प्रकाशन नहीं किया गया.
-

Post Bottom Ad

Pages