
29/06/15 सहरसा से दौरम मधेपुरा आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार को बैठने के लिए हुए विवाद में एक युवक की पिटाई कर उसे जख्मी कर दिया गया. जख्मी का इलाज बैजनाथपुर स्टेशन पर कराया गया. जख्मी सहरसा जिले के पतरघट का मुकेश कुमार है। उसने बताया कि वो मधेपुरा आने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस में बैठा था. बैठने के लिए तीन लड़कों ने उससे विवाद कर लिया और बैजनाथपुर स्टेशन पर मुझे बुरी तरह से पिटाई कर सिर फोड़ दिया। मारपीट के बाद तीनों युवक बैजनाथपुर स्टेशन से उतर कर भाग गए.








