17/06/15 यूपी के शाहजहाँपुर के में पत्रकार जगेन्द्र सिंह की हुई निर्मम हत्या के बिरोध मधेपुरा के पत्रकारों ने एकजुटता हो कर यूपी के आरोपी मंत्री के बिरुद्ध शीध्र कार्रवाई की मांग की. पत्रकारों समाहरणालय के सामने धरना एवं विरुद्ध प्रदर्शन किया. बाद में प्रभारी जिलाधिकारी अबरार अहमद कमर से मिल कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा. जिलाधिकारी से बताया की इस ज्ञापन आयुक्त के पास भेजा जाएगा. वहां से सरकार को भेजी जाएगी, पत्रकारों ने कहा की भारत में नागरिक को कई संवैधानिक अधिकार प्राप्त है लेकिन उन अधिकारों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है. देश भर में पत्रकारों पर हो रहे हमले इसके उदाहरण है. यूपी की घटना तो इसकी परकाष्ठा है. मधेपुरा का पत्रकारों ने इस घटना की घोर निंदा करते हुई. पत्रकारों ने कहा की आशंका है की उत्तर प्रदेश की सरकार अपने आरोपी मंत्री को बचाने के लिए जांच को प्रभावित कर सकती है, इसलिए मामले की जांच सीबीआई से कराई जाय ताकि लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम रह सके. पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिए विशेष वैधानिक प्रवधान किया जाय. धरना में शामिल पत्रकार प्रदीप कुमार झा,देवनारायण साह,अमिताभ कुमार,मनीष सहाय वर्मा,सुभाष सुमन,रूद्रनारायण,यादव,संत कुमार,देवेन्द्र कुमार,सुनीत साना, तुर्वसु, राजीव कुमार,शंकर कुमार, विजय कुमार, रंजीत कुमार, मुरारी कुमार सिंह, मो० रजीऊर्रहमान, बैधनाथ सह, ईश्वचन्द्र भगत, मो० मोती, गोरव कुमार, मुन्ना, विकास कुमार, संदीप शांडिल्य, दीपक कुमार, रौशन कुमार, सुभाषचंद्र आदि शामिल थे |
Post Top Ad
17 जून 2015
Home
Unlabelled
पत्रकारों ने किया काली पट्टी बांध कर विरोद्ध प्रदर्शन
पत्रकारों ने किया काली पट्टी बांध कर विरोद्ध प्रदर्शन
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









