11/06/15 निगरानी बिभाग द्वारा शिक्षकों के प्रमाण पत्र जांच को लेकर शिक्षा विभाग कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मालूम हो कि जिले के सभी नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र 10 जून तक निगरानी को समर्पित करने का सरकार का निर्देश था। लेकिन विभाग द्वारा परिविष्ट में तीन बार फेरबदल के कारण अभी तक सिर्फ प्लस टू शिक्षकों का ही प्रमाण पत्र भेजा जा चुका है। विभाग का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर सभी कागजात निगरानी को समर्पित कर दी जाएगी। डीपीओ (स्थापना) विश्वनाथ साह ने बताया कि प्लस टू के सभी प्रमाण पत्र भेजने के बाद माध्यमिक के प्रमाण पत्र सौंपने का काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर प्रमाण पत्र प्रखंड के बीईओ अपने स्तर पर जुटा रहे हैं।
Post Top Ad
11 जून 2015
Home
Unlabelled
शिक्षकों के प्रमाण पत्र जांच में जुटे निगरानी बिभाग
शिक्षकों के प्रमाण पत्र जांच में जुटे निगरानी बिभाग
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









