10/06/15 विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगडिया ने बुधवार को जिले के सिंहेश्वर मंदिर पूजा-अर्चना की। उसके बाद महर्षि मेंही आश्रम पहुंचकर लोगो को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग कश्मीर में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं उनके सीने में गोली मार दो। 50 को अगर गोली मारी जाएगी तो फिर 51 वां कभी नहीं आएगा। कश्मीर में सरकार को चाहिए कि भगाये गये पंडितों को फिर से बसाये और उनकी सुरक्षा की भरपूर व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलिला का मंदिर जरूर बनेगा और पक्का बनेगा। लेकिन यह कानून सम्मत और लोकतांत्रिक तरीके से बनेगा जैसे सोमनाथ मंदिर बनाया गया था। तोगडिय़ा ने कहा कि देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इसके लिए सबको मिलकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने धर्मांतरण को लेकर कहा कि हिंदू किसी भी सूरत में धर्मांतरण न करें। हिंदू भले ही अलग-अलग जात में हो गए हो, लेकिन सभी के पूर्वज एक ही हैं। डॉ. तोगडिया विहिप द्वारा आयोजित शिक्षा वर्ग के समापन पर मधेपुरा पहुंचे हैं। वे शाम पांच बजे स्थानीय वेद व्यास कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम समापन के मौके पर सभा को संबोधित करेंगे।
Post Top Ad
11 जून 2015
Home
Unlabelled
अयोध्या में रामलिला का मंदिर जरूर बनेगा: तोगड़िया
अयोध्या में रामलिला का मंदिर जरूर बनेगा: तोगड़िया
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









