वीसी के निर्णय का रालोसपा ने किया स्वागत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 जून 2015

वीसी के निर्णय का रालोसपा ने किया स्वागत

27/06/15 बीएड के नामांकन प्रक्रिया में वीसी डॉ० विनोद कुमार द्वारा मेधा सूची के आधार पर अभ्यर्थी का नामांकन होने पर रालोसपा के नेताओं ने वीसी के निर्णय के स्वागत करते हुए कहा की वीसी के निर्णय को छात्र हित में है. उन्होंने कहा की मंडल विवि क्षेत्राधीन तमाम संबंधन प्राप्त बी०एड० कॉलेज संचालक छात्रों से परीक्षा प्रवेश के नाम पर अब छात्रों से वसुली नहीं कर पायेगें. साथ ही उन्होंने वीसी से आग्रह की किया की विभिन्न बी०एड० कॉलेज में नामांकन हेतु फॉर्म भरने की प्रक्रिया विवि अपने स्तर से लेकर मेधा सूची बनावे तो और अधिक छात्रों को फायदे होगे और कॉलेज संचालक की मनमानी बंद हो जाएगी. जिलाध्यक्षराजीव जोशी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो० इफ़्तेख़ार आलम गुड्डू, विवि छात्र अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, उपाध्यक्ष आदित्य यादव, पी एस कॉलेज अध्यक्ष उज्ज्वल यादव,जिला अतिपिछड़ा अध्यक्ष श्याम सुन्दर मंडल, दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राम, चंदन कुमार मंडल, संतोष यादव,पवन कुमार, प्रियंका मेहता, आदि रालोसपा के नताओं ने बी०एड० में की गई शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की है, साथ ही इन नेताओं ने कहा की तिलकामांझी विवि भागलपुर, ललित नारायण मिथिला विवि, दरभंगा की भांति मंडल विवि क्षेत्राधीन बी०एड कॉलेज में छात्रों से शुल्क उक्त विवि के तरह ही लागू की जाय,अन्यथा एक सप्ताह के बाद रालोसपा विवि में आन्दोलन प्रदर्शन करने पर विवश हो जाएगी.                     




Post Bottom Ad

Pages