स्वच्छता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 जून 2015

स्वच्छता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन

स्वच्छता अभियान के तहत व‌र्ल्ड वीजन इंडिया की ओर से नेती प्रसाद इंटर महाविद्यालय के परिसर में शनिवार को नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. इस मौके पर सबको भोजन, भूख का दर्द, साथ बढ़ें, जियो और जीने दो, मेरा जीवन मेरा भविष्य, सुरक्षा आदि विषयों पर बाल समुदाय के बच्चों को जानकारी दी गई. नई पीढ़ी को देश के लिए स्वच्छता जैसी विषयों पर परिचर्चा का आयोजन किया गया तथा गति विधि, पटना की संस्था के कलाकार अजय कुमार सिंह, अमजद अली, संजीत कुमार, शिवचन्द्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार, ब्यूटी कुमारी, सोनी कुमारी ने टीम लीडर संजय कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक लाली चली ससुराल का मंचन किया. इस अवसर पर व‌र्ल्ड वीजन के समुदायिक विकास समनव्यक पुरुषोत्म कुलदीप, प्रशिक्षक अमित कुमार, ताराचन्द दास, अनिमेश कुमार, संदीप कुमार, रामेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, बबिता कुलदीप, देशु, मु.सलीम, प्रवीण कुमार, मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, मु. रहमान आदि मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages