04/06/15 श्रीमद्भागवत नवाह ज्ञान यज्ञ के सांतवे दिन साध्वी विश्वम्भरा भारती ने श्रीराधा जी की प्रतिष्ठा और कंस वध प्रकरण पर चर्चा की। स्टेडियम परिसर में आयोजित कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। विश्वम्भरा भारती ने कहा के राधा और कृष्ण का प्रेम आलौकिक है। शारीरिक संबंधों से परे आत्मा की गहराई को छूने वाले प्रेम को आलौकिक प्रेम कहा जाता है। इस तरह का प्रेम बगैर ध्यान के नहीं हो सकता है। ध्यान के लिये तीन चीजें जरूरी है। ध्येय यानि ईश्वर, ध्याता यानि आप और ध्यान यानि भक्ति जिसके द्वारा ईश्वर के दर्शन होता है। ईश्वर का दर्शन बगैर ध्यान के संभव नहीं है। गुरु ही हमें ध्यान की शाश्वत विधि प्रदान कर सकते हैं। दुनियां में सर्वाधिक कठिन कार्य एक व्यक्ति को वास्तविक अर्थ में इंसान बना देना है। श्री गुरु आशुतोष महाराज जी श्रेष्ठ समाज का गठन कर रहे हैं। उन्होंने कहा के महिलाओं पर अत्याचार, घरेलू हिंसा, यौन शोषण, भ्रूण हत्या आदि आज के समाज के कुत्सित सोच का परिणाम है। मानव का कुत्सित सोच को शुद्ध करने के लिए ब्रह्माज्ञान जरूरी है। राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम-प्रसंग की चर्चा के दौरान श्रोता भाव विभोर हो गए।
Post Top Ad
4 जून 2015
Home
Unlabelled
अलौकिक था राधा-कृष्ण का प्रेम : साध्वी
अलौकिक था राधा-कृष्ण का प्रेम : साध्वी
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









