04/06/15 दस सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे संविदा स्वास्थकर्मियों ने हड़ताल के चौथे दिन गुरुवार को जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। स्वस्थ्य संविदा कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार प्रियाशु के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय परिसर से जुलूस निकाला गया। जुलूस चादनी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचा। समाहरणालय पर प्रदर्शन करते हुए आंदोलनकारियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को 10 सूत्री मागों का ज्ञापन सौंपा। समाहरणालय से लौटने के बाद स्वास्थकर्मी डीएचएस कार्यालय पहुंचे और यहां धरना दिया। उधर, हड़ताल की वजह से जिले में स्वास्थ सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। प्रदर्शनकारियों में संयोजक नाजिश अहमद नियाज, उपाध्यक्ष सईदुज्जमा, उपसचिव प्रेरणा वर्मा, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, मीडिया प्रभारी रामचंद्र शर्मा, प्रवक्ता दामोदर शर्मा, रमण कुमार, खतीब अहमद, विकाश आनंद, किरण देवी, साबित देवी, राह्मति खातुन, नदीम अहमद, राहुलदेव झा, संघ नेता वानेश्वर वर्मा, रविश यादव सहित दर्जनों आशा व ममता कार्यकर्ता शामिल रहे।