28/06/15 छात्र रालोसपा के
विवि अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा ने मंडल विवि में राज्य सरकार के फर्जी पत्र के आलोक
में अवैध राशी निकासी की जांच विजिलेंस से करवाने की मांग की है. मांग करते हुए
श्री कुशवाहा ने कहा कि फर्जी पत्र के आलोक में विवि के जिन पदाधिकारी के द्वारा
राशी निकासी का आदेश दिया गया, और जिन पदाधिकारी के द्वारा राशी निकासी की गई ऐसे
पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर निलम्बित करते हुई जेल भेजने की मांग वीसी डॉ० विनोद
कुमार से की है. रालोसपा के प्रदेश महासचिव मो० इफ़्तेख़ार आलम “गुड्डू” ने कहा की
मंडल विवि मधेपुरा में लुट का साम्राज्य स्थापित है, इन्होंने पूर्व विवि डॉ० अरुण
कुमार सिन्हा पर आरोप लगते हुए कहा कि विजिजेंस द्वारा गिरफ्तार किये गए एक
अभियंता नारायण भारती को विवि का कार्यपालक अभियंता बना कर निर्माण कार्य के नाम
पर करोड़ो रूपये की राशी की लुट की गई बाद में पता चला की नारायण भारती नाम का कोई
अभियंता विवि में नहीं हैं.
Post Top Ad
29 जून 2015
Home
Unlabelled
अवैध राशी निकासी की विजिलेंस से जांच करवाने की मांग
अवैध राशी निकासी की विजिलेंस से जांच करवाने की मांग
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









