रेलवे वसूल रहा फूटपाथ दुकानदारों से भाड़ा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

29 जून 2015

रेलवे वसूल रहा फूटपाथ दुकानदारों से भाड़ा

28/06/15 रेल विभाग यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की कीमत पर पैसा वसूल रही है. आलम यह है कि दौरम मधेपुरा रेलवे से बाहर निकलने वाला मुख्य सड़क के दोनो ओर के फूटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है। इस कारण कारण स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जानकारी के अनुसार दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन स्थापित होने के बाद यहां यात्रियों को नाश्ता तथा चाय पान के लिए काफी परेशानी होती थी. स्थानीय लोगों के सहयोग से स्टेशन के बाहर दोनो ओर दुकानदारों को शहर से बुला कर दुकान लगाया गया ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। उसी समय बसाए गए दुकानदारों के वंशज आज भी फूटपाथ पर दुकान चला रहे हैं. कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों ने इसे खाली कराना चाहा किंतु दुकानदारों की एकजुटता के कारण रेल विभाग खाली कराने के बदले उन्हें भाड़ा निर्धारित कर दिया. फलाफल रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के दोनो ओर लगे एक दर्जन दुकानों में से कुछ में नाश्ता, चाय व खाना की दुकान है तो कुछ में किराना व किताब की दुकान संचालित है. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यात्रियों का कहना है कि मधेपुरा रेलवे स्टेशन परिसर को प्रवेश मार्ग के दोनो ओर काफी जमीन है. विभाग को चाहिए कि फूटपाथ को खाली करा कर दुकानदारों को सड़क के बगल में जमीन उपलब्ध करा दें ताकि दुकान भी रह जाय, फूटपाथ भी खाली हो जाय और रेल विभाग को भाड़ा भी मिल जाय. क्या कहते हैं स्टेशन मास्टर : स्टेशन मास्टर मृत्युंजय कुमार का कहना है कि कई दशक पूर्व से दुकानदार फूटपाथ पर अपनी दुकान चला रहे हैं। विभाग के उच्च पदाधिकारियों को इस बात की जानकारी है. इसलिए वे जब जैसा निर्णय करेंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी.

Post Bottom Ad

Pages