गर्मी से स्कूलों के बच्चे बेहाल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 जून 2015

गर्मी से स्कूलों के बच्चे बेहाल



08/06/15. 14जून तक सभी विद्यालयों को बंद रखने के जिलाधिकारी के आदेश का निजी विद्यालयों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। चिलचिलाती गर्मी व आसमान से आग बरसाती धूप के बावजूद निजी विद्यालय खुले हुए हैं। इससे बच्चे तो परेशान हैं ही, उनके अभिभावक भी बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हैं। उधर, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के किशोर कुमार ने कहा कि स्कूल बंद रखने के लिए प्रशासन का कोई निर्देश नहीं मिला है। सरकार ने जिलाधिकारी को निजी विद्यालय संचालन पर अपने ढ़ंग से निर्णय लेने का अधिकार सौंपा था। सोमवार को प्रशासन के 14 जून तक सभी निजी विद्यालय संचालकों को भी बंद करने का निर्देश दिया। बावजूद शहर के विद्यालय सोमवार को खुला रहा। 'जिला प्रशासन का सख्त निर्देश है कि जिले के सभी निजी विद्यालय 14 जून तक बंद रखेंगे। अगले आदेश तक हर हाल में विद्यालयों को बंद रखना है।'
राकेश कुमार
“जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी”

Post Bottom Ad

Pages