पीजी के छात्रों ने दिया धरना - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 जून 2015

पीजी के छात्रों ने दिया धरना


08/06/15 बीएन मंडल विश्वविद्यालय अन्तर्गत पीजी वाणिज्य एवं दर्शनशास्त्र से जुड़े पीजी प्रथम वर्ष एवं फाइनल के छात्रों ने फार्म भरने देने पर प्रभारी कुलपति कार्यालय के आगे धरना पर बैठ गए। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों के परेशानी को देखते हुए प्रभारी कुलपति डॉ. जेपीएन झा ने पीजी वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा.पीएन सिंह को बुलाया और छात्र हित में 75 प्रतिशत उपस्थिति से वंचित छात्रों को विशेष वर्ग संचालन करवाकर फार्म भरवाने का आदेश दिया। क्या है मामला इन दिनों पीजी सत्र 2013-14 का परीक्षा-प्रपत्र भरवाया जा रहा है। विवि मुख्यालय अंतर्गत पीजी वाणिज्य एवं दर्शनशास्त्र विभाग में अधिकाश छात्रों को 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं हो पाया है। इस बाबत इन विभागों के विभागाध्यक्षों ने वैसे छात्रों को फार्म भरने से रोक दिया। छात्रों का कहना था जब भी विभाग आते थे तो अपनी उपस्थिति लिखकर देने को कहा जाता था। लेकिन जब हमलोग फार्म भरने आये तो कहा जा रहा है कि आवश्यक उपस्थिति ही नहीं है। क्या हुआ निर्णय छात्रों एवं विभागाध्यक्ष की समस्या सुनने के बाद प्रभारी कुलपति ने छात्र हित में निर्णय लिया कि वैसे सभी छात्रों को फार्म भरवाया जाएगा जिन्होंने 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरा नहीं किया है। लेकिन उन तमाम छात्रों को 30 जून तक अपने-अपने विभागों में विशेष वर्ग करने होंगे। साथ ही फार्म भरने के समय छात्रों को स्वयं शपथ-पत्र देना होगा कि अगर हमलोग 30 जून तक वर्ग नहीं करेंगे तो प्रवेश-पत्र रोकने के लिए विभाग स्वतंत्र है। 'छात्र ही विश्वविद्यालय का रीढ़ है। लेकिन शैक्षणिक गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। छात्रहित में निर्णय दिया गया है कि वो पहले विशेष वर्ग करें तब प्रवेश-पत्र मिलेगा।'
डा. जेपीएन झा

Post Bottom Ad

Pages