वित्त रहित शिक्षकों ने निकाली जुलूश - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

26 जून 2015

वित्त रहित शिक्षकों ने निकाली जुलूश

26/06/15 शुक्रवार को बिहार प्रदेश वित्त रहित माध्यमिक शिक्षक / शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अपने लंबित मांगो के समर्थन में जिला अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में जिला मुख्यलय मुख्य मार्ग से समाहरणालय तक जुलूश का आयोजन किया गया. जुलूश का नेतृत करते हुए जिला सचिव श्री सुधीर कुमार ने कहा की यदि सरकार पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा 18/02/15 को मंत्री परिषद द्वारा लिये गये निर्णय 715 विधालयों का धारा 3/3 को निरस्त करते हुए अधिग्रहण एवं नियोजित वेतनमान देने को लागू नहीं करती है तो महासंघ चरणबद्ध  आन्दोलन जारी रखेगी. अनुमंडल सचिव श्री वाचस्पति मिश्रा ने कहा एक तरफ सरकार 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग बच्चों को अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने हेतु 2 कट्टा से 5 कट्टा जमीन वाले प्रथमिक विधालय को सीधे माध्यमिक विधालय में उत्क्रमित कर रही है, जहाँ वर्ग संचालन हेतु न तो पर्याप्त वर्ग कक्ष है न हीं माध्यमिक स्तर के शिक्ष प्रदान करने हेतु उपस्कर सम्बन्धी संशाधन एवं उपयुक्त योग्यताधारी शिक्षक जो बच्चों को सही शिक्षा दे सके. श्री सुभाष कुमार अनुमंडल सचिव एवं मिडिया प्रभारी संजीव कुमार ने कहा 29/11/13 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री पी० के० शाही द्वारा नियोजित वेतनमान देने की घोषणा को सरकार लागू नहीं करती है तो वित्त रहित कर्मी गाँव-गाँव  घूमकर  सरकार का विरोध में आन्दोलन करेंगे. इस मौके पर मणिभूषण सिंह,श्री नन्द किशोर यादव, श्री अशोक कुमार, प्रभाष कुमार, दिलीप कुमार, प्रभाकर सिंह, मो० जलील उद्दीन, महेन्द्र प्र० यादव, राजेन्द्र प्रसाद, अशोक कुमार यादव, मदन लाल महतो, मनोज कुमार, हरेराम कुमार, प्रमोद कुमार शशि शेखर सुधाकर, कमलेश्वरी महतो, कुमार मुरलीधर, संजय कुमार, नवीन कुमार झा सहित सैकड़ो वित्त रहित मर्की उपस्थित हुए.        


Post Bottom Ad

Pages