
26/06/15 भूमि विवाद को लेकर शहर के जगजीवन राम पथ वार्ड न० 13 दो गुटों में गुरुवार को आमने-सामने की लड़ाई हो गई। पुलिस दोनों गुटों को शांत कराने पहुंची तो एक गुट ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोल दिया। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके साथ ही छह अन्य पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया है। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की है। शहर में जमीन के एक हिस्से को लेकर दो गुटों को बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों गुट गुरुवार को एक बार फिर आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई, जिसकी सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों गुटों को समझाने का प्रयास कर रही थी, इसी बीच एक गुट ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। इस बीच मौका पाकर दूसरा गुट भाग निकला। घटना की सूचना पाकर थानाप्रभारी मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर बंधक बने पुलिसकर्मियों को छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।








