चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

2 जुलाई 2015

चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

02/06/15 पुलिस के कमांडो दस्ता के द्वारा गुरुवार को शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बगैर कागजात के और ट्रिपल लोडिंग के आरोप में 27 बाइक जब्त किए गए. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान पश्चिमी बाईपास, कर्पूरी चौक, जगजीवन आश्रम चौक पर चलाया गया. चेकिंग की सूचना से कई वाहन चालकों लौट गए या फिर रास्ता बदल लिया। जब्त बाइकों को थाना लाया गया। थाने से चालान काटने के बाद बाइक चालक को सौंप दिया गया. इस दौरान कमांडो टीम के जवानों ने तेज गति से बाइक चलाने वाले युवाओं को गति नियंत्रण का पाठ पढ़ाया और दोबारा गलती नहीं करने की हिदायत दी। वाहन चेकिंग अभियान में कमांडो दल में विपिन कुमार, उदय कुमार, राजेन्द्र कुमार व अन्य शामिल थे.

Post Bottom Ad

Pages