05/07/15 आमतौर पर प्रतिभाएं इस तरह विकसित नहीं हुआ करती. उम्र के लिहाज से मधेपुरा के राहुल का लोहा इसे जानने वाले मानते हैं. कब क्या कर बैठेगा, कोई नहीं जानता. कम्प्यूटर पर इसके हाथ यूं दौड़ते हैं जैसे रणक्षेत्र में चेतक जैसा घोड़ा. पर राहुल की आगे की जिंदगी कहाँ जाकर ठहरेगी कोई नहीं जनता. या फिर यूं ही दौड़ते-दौड़ते वह दुनियां जीत लेगा, ये बात अभी वक्त के गर्भ में है. पर मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड के महुआ गाँव के सायकिल मिस्त्री रविन्द्र कुमार जहाँ दो साल पहले बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित रहा करते थे, वहीं अब पिता रविन्द्र और माँ बेबी की आँखें बेटे को देखकर चमकने लगी है. माँ के साथ कम्प्यूटर क्लास में आते-आते राहुल ने इतना सीख लिया कि आज न सिर्फ राहुल ने दर्जनों वेबसाईट बनाकर दिखा दिया बल्कि वेबसाईट हैकिंग, फेसबुक हैकिंग, जी-मेल हैकिंग, फिशिंग, लाइनेक्स, बैकट्रैक, एसक्यूएल इंजेक्शन, की-लॉगिंग, विंडो रिमोट एक्सेस जैसे दुरूह विषयों पर भी अपनी मजबूत पकड़ रखता है. बीते दिन मधेपुरा आये भारत के प्रख्यात हैकर राहुल त्यागी भी इस छोटा राहुल से काफी प्रभावित हुए थे और हैकिंग क्लास में करीब तीन सौ छात्रों से जब उन्होंने कुछ प्रश्न किये थे तो सबसे अधिक प्रश्नों के उत्तर मधेपुरा के इस राहुल ने ही दिया था. आज जब कई कम्पूटर विशेषज्ञों के सामने राहुल ने हैकिंग पर अपनी अद्भुत जानकारी दिखाते हुए पाकिस्तान की एक मिनरल वाटर की वेबसाईट को हैक कर उसपर लिख दिया कि “This website has been hacked by an Indian Tiger बड़ा होकर राहुल अंतर्राष्ट्रीय हैकर बनना चाहता है और वह बड़ी मासूमियत से कहता है कि वह इतना सीखना चाहता है जिससे भारत को आँख दिखाने वाले देशों को अपनी जानकारी से तबाह कर दे. राहुल के परफॉर्मेंस से उत्साहित संदीप ने अब राहुल के अनुभवों और तकनीकी जानकारी पर एक किताब छपवाने का फैसला लिया है और उम्मीद है कि भारत के इस छोटे हैकर की किताब औरों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी.
Post Top Ad
10 जुलाई 2015
Home
Unlabelled
बिहार का सबसे छोटा हैकर राहुल कर दिखाया पाकिस्तान की वेबसाइट हैक
बिहार का सबसे छोटा हैकर राहुल कर दिखाया पाकिस्तान की वेबसाइट हैक
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









