पुलिस मित्र संघ बैठे आमरण अनशन पर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

19 जुलाई 2015

पुलिस मित्र संघ बैठे आमरण अनशन पर

18/07/15 शनिवार को कला भवन के समक्ष जिला पुलिस मित्र संघ ने शिक्षा मित्र एवं न्याय मित्र की भांति सेवा सामंजन की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गये. संघ के अध्यक्ष विजय कुमार एवं लालो ऋषिदेव आमरण अनशन कर रहे है. जिले में कई थानों ने पुलिस मित्र की सूची बनाई गई थी . इसी सूची को आधार बनाकर यहां जिला पुलिस मित्र संघ का गठन कर अब शिक्षा मित्र एवं न्याय मित्र की भांति धरना देने के बाद आमरण अनशन किया जा रहा है. संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा का आरोप है कि अन्य जिलों में पुलिस मित्र कार्यरत है. लेकिन मधेपुरा जिले में विभागीय लापरवाही का दंश हमलोग झेल रहे है. संघ के सचिव अमोद कुमार वर्मा, विवेक कुमार, मनोज भगत आदि ने कहा कि 17 जुलाई को हमारी घरना की लेकिन किसी ने सूधि नही ले. आमरण अनशन स्थल पर अनमोल यादव, विजय गुप्ता, श्याम सुन्दर, मोहन जयसवाल, अमृत कुमार, निवास चंद्र झा, कुंदन कुमार, ललित झा आदि भी बैठे थे.

Post Bottom Ad

Pages