18/07/15 भाईचारे का पर्व ईद शनिवार को शांतिपूर्ण खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ. इस अवसर पर ईदगाह में नमाज पढ़ने भारी संख्या में लोग आये. ईदगाह के बाद यहां जिला मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई. फिर शुरू हुई ईद की सेवइयां एवं अन्य सामग्रियों की दावत. इस अवसर पर ईदगाह में भी गरीबों के बीच जकात (दान), फितरा आदि बांटा गया. पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रही और कुछ देर यातायात बाधित कर नमाज अदा की गई. ईदगाह के पास मेला भी आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने खूब मजे किये. सुबह 9 बजे ईदगाह में शुरू हुई ईद की नमाज ज्योंहि सम्पन्न हुई. वहां उपस्थित सभी दलों के नेता लोगों से गले और हाथ मिलाने लगे. पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं भाजपा नेता डॉ. रविन्द्र चरण यादव, विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा एवं विधायक प्रो. चन्द्रशेखर, राजेश रजनीश, डॉ. अशोक कुमार, जयकांत यादव सहित अन्य नेताओं ने मुसलमान भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की बधाइयां दी.