15/07/15 केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कला भवन के समक्ष उपवास पर बैठकर धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव ने की. उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. लोस चुनाव के समय लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन लाने सहित कई वादे किए थे. किंतु, न तो अच्छे दिन आए और न ही कोई वादा ही पूरा हुआ. विदेशों में जमा कालेधन का एक भी रुपया अबतक नहीं आया है. सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही है। मोदी की जुमलेबाजी लोगों की समझ में आ चुकी है. अब तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह कहने लगे है कि अच्छे दिन आने में 25 वर्ष लगेंगे। उपवास पर प्रदेश सचिव रामसागर, विष्णुदेवव यादव, विक्रम, संजय कुमार सिंह, खोखा सिंह, अनिल कुामर सिंह, जैनुआर, अमर झा, अनीमुद्दीन, नवीन कुमार, कामेश्वर सिंह, भुवनेश्वर राम, पारो यादव, कुशेश्वर दास, सूर्य नारायण राम, दिपीका सिंह, बदामी देवी, रघुनाथ मंडल, सीताराम सिंह व अन्य शामिल रहे.
Post Top Ad
16 जुलाई 2015
Home
Unlabelled
केंद्र सरकार के नीतियों के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपवास
केंद्र सरकार के नीतियों के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपवास
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









