15/07/15 सबैला स्थित विश्वविद्यालय के नए परिसर से सटे चारदीवारी से सटे खेत से बुधवार को युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव देखने से से लगता है कि एक सप्ताह पहले हत्या हुई है. ग्रामीणों को दुर्गध की वजह से को शव का पता चला तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. प्रभारी थानाध्यक्ष शम्भू कुमार, एसआइ राजेश्वर प्रसाद सिंह एवं अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए हत्यारों ने शव को यहां फेंका है.
Post Top Ad
16 जुलाई 2015
Home
Unlabelled
नव निर्मित विवि के पास युवक का शव बरामद
नव निर्मित विवि के पास युवक का शव बरामद
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









