17/07/15 मधेपुरा में जाली नोट का कारोबार फल-फूल रहा है. गुरुवार को यूको बैंक में जमा करने आये एक व्यक्ति से जाली नोट बरामद किया गया। जानकारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मामले का उद्भेदन तब हुआ जब यूको बैंक के कैशियर ने जमा कर रहे एक व्यक्ति के नोट पर शक हुआ. उसके बाद पुलिस ने पहुंचकर कुल चौदह हजार का जाली नोट जब्त किया। बैंक में रुपये जमा करने आये खाताधारी अनिल कुमार सिंहा के साथ साथ दो अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने एक स्कॉपियो भी जब्त किया है. जानकारी हो कि गुरुवार को यूको बैंक शाखा में बैंक के खाताधारी अनिल कुमार सिन्हा हजार हजार का आठ नोट एक ही सीरीज का जमा करने हेतु कैशियर अंकित कुमार को दिया. द्वारा जांच के दौरान रुपये जाली होने का संदेह होने पर सहायक प्रबंधक रितेश कुमार को बताई. सहायक प्रबंधक के द्वारा पुन: जांच में सभी नोट जाली निकला। बैक अधिकारी ने इसकी सूचना सदर थाने को दिया. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार बैंक पहुंचे अनिल कुमार सिन्हा से पूछताछ में उसने भिरखी निवासी सोनू से सभी रुपये प्राप्त होने की बात बताया.सोनू कर्पूरी चौक पर गैस चूल्हा एवं मोबाईल रिचार्ज का दूकान करता है. सोनू को बैंक बुलाया गया तो उसने बताया कि कल शाम सहरसा जिले के विशनपुर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार ने दूकान का बकाया 16 हजार रुपये हमें दिया था. सभी हजार का नोट था.जिसमें से आठ हजार रुपये अनिल कुमार सिन्हा को दिया था. सोनू ने अनिल को दिये आठ हजार के अलावा घर पर रखे छह हजार रुपये भी पुलिस को लाकर दे दिये.थानाध्यक्ष ने सोनू एवं अनिल को हिरासत में सोनू के बताये पते पर छापामारी कर विशनपुर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार को भी हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये गये तीनों व्यक्ति से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है. ताकि जाली नोट के कारोबार में संलिप्त गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके। धंधे मं संलिप्त युवकों को गिरफ्तार करने में कमांडो दस्ता के विपीन कुमार सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.