17/07/15 रमजानुल मुबारक माह के आखिरी जुमे की नमाज पाकीजगी के साथ शंतिपूर्ण संपन्न हुई. जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा किया. इसमें बूढ़े, युवा व बच्चों शामिल हुए. इस दौरान मुख्य सड़क पर यातायात रोक दिया गया था। शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. कहा गया कि शनिवार को मधेपुरा ईदगाह में नौ बजे ईद की नमाज होगी. उन्होंने कहा की रमजान हमसे बिछड़ने वाला है. जिसनें भी रमजान का पुरा रोजा रखा और इबादत की उसे अल्लाह जहन्नुम की आग से दूर रखेगा.ईद की नमाज के पूर्व हर व्यक्ति को फितरे की रकम 30 रुपये की अदायगी कर देनी चाहिए. रमजान का आखिरी आशरा का इस्तकबाल पूरे तरीके से करना चाहिए। साथ ही इसकी रूहानी नेमतों व बरकतों से अपने आप को मालामाल करने की कोशिश करनी चाहिए.
Post Top Ad
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









