11/07/15 जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर बिहार बंद का जिले में असरदार रहा. समर्थकों ने जगह-जगह सड़क जाम कर यातायात को अवरूद्ध कर दिया. जबकि मधेपुरा में रेलवे स्टेशन में ट्रेन को घंटो रोककर नीतीश सरकार के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की. स्थानीय कर्पूरी चौक से जुलूस की शक्ल में निकले कार्यकर्ता कॉलेज चौक, बीपी मंडल चौक आदि जगहों पर घूम घूमकर बाजार को बंद कराया. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता पुलिस पिटाई से सिंकु भारद्वाज व पवन यादव की हुई हत्या की सीबीआई जांच कराने, बिहार को अपराध मुक्त व नशा मुक्त बनाने की मांग कर रहे थे. वहीं एक बार पप्पू, एक साल पप्पू, बदल देगा बिहार पप्पू के नारे लगा रहे थे. जबकि नीतीश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. जुलूस में जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन मंडल, डॉ० अशोक यादव, जन अधिकार युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो० अलाउद्दीन, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो० शौकत अली, युवा शक्ति प्रिंस गौतम, प्रभात कुमार मिस्टर, अनिल अनल, जवाहर पासवान सहित सैकड़ो नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. जबकि पुलिस प्रशासन के अधिकारी इस दौरान चौकस दिखे.