11/07/15 शनिवार को स्थानीय पार्वती
साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर एक सेमिनार
का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ० राजीव सिन्हा ने
दीप प्रज्ज्वलित कर किया. डॉ० सिन्हा ने जनसंख्या वृद्धि पर खेद प्रकट किया तथा
जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरूक होने की आवश्यकता बतायी. अपने उद्गार भाषण में डॉ०
अजय कुमार, NCC पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी को जनसंख्या नियन्त्रण हेतु
संकल्प लेना होगा. अपने भाषण में NSS पदाधिकारी प्रो०अशोक कुमार पोद्दर एवं डॉ०
अजय कुमार ने कहा कि भारत के उत्थान के लिए जनसंख्या पर नियन्त्रण करने के लिए
प्रत्येक भारतवासी को आगे आना होगा. कार्यक्रम में प्रो० शशिनाथ झा, शिक्षक संघ
सचिव डॉ० त्रिवेणी प्र० यादव, डॉ०
कामेश्वर कुमार , परीक्षा नियंत्रक डॉ० विजय कुमार, चंदा कुमारी, किरन
कुमारी, श्वेता कुमारी, मुन्नी कुमारी, शाहीन कौशर, कॉलेजकर्मी अमरेश कुमार, एवं
श्री दिलीप कुमार ने सभी उपस्थित स्वयंसेवी एवं कॉलेजकर्मी को विश्वसंख्या दिवस पर
धन्यवाद दिया .
Post Top Ad
11 जुलाई 2015
Home
Unlabelled
विश्व जनसंख्या दिवस पर सेमिनार आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर सेमिनार आयोजित
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









