परीक्षा में सफल रहे गृह रक्षा वाहिनी अभ्यर्थियों ने रविवार को कला भवन परिया में बैठक कर 27 जुलाई को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें स्मार पत्र सौंपने का निर्णय लिया है. ज्ञातव्य है कि विज्ञापन संख्या 1/2006 प्रकाशित कर 2008 में गृह रक्षा वाहिनी के अभ्यर्थियों की परीक्षा तत्कालीन जिलाधिकारी एवं एसपी की देखरेख में ली गई थी . सभी संबंधित पदाधिकारियों ने परीक्षा के परिणाम पर हस्ताक्षर भी कर दिये थे लेकिन तत्कालीन डीएम राजेश कुमार का हस्ताक्षर नहीं हो पाया था. बाद में आने वाले सभी डीएम से अभ्यर्थियों ने आग्रह किया लेकिन किसी ने हस्ताक्षर नहीं किया। लिहाजा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कभी नहीं हो पाई। सचिव प्रेम कुमार बताते हैं कि वर्तमान जिलाधिकारी ने पूर्व में हमलोगों का आश्वासन दिया था. हमलोगों ने आमरण अनशन भी किया जो डीएम साहब के आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था. बैठक में धर्मेन्द्र कुमार, मनीता देवी, रेहान अंसारी, अशोक राम, पंकज, अशोक, हेमेन्द्र कुमार, सुरेश, बबलू, विक्रम आदि सहित अन्य अभ्यर्थियों ने भाग लिया.
Post Top Ad
20 जुलाई 2015
Home
Unlabelled
डीएम को देंगे स्मार पत्र चयनित होमगार्ड अभ्यर्थि
डीएम को देंगे स्मार पत्र चयनित होमगार्ड अभ्यर्थि
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com








