बैंक के आसपास रुपये लूटने की ज्यादातर घटनाओं को कोढ़ा गैंग ही अंजाम देता है. शुक्रवार को सिंहेश्वर एवं बिहारीगंज में झपट मार गिरोह के सदस्यों के पकड़े जाने के बाद इस बात का खुलासा हुआ. इससे पूर्व भी कई बार लूट की वारदातों में इस गांव के ही अपराधियों को पकड़ा गया था. सिंहेश्वर एवं बिहारीगंज में एक ही दिन पकड़ाए पांच अपराधियों में से तीन कटिहार के कोढ़ा के ही है. शुक्रवार को स्टेट बैंक के समीप रूपये छीन भाग रहे एक अपराधी रमेश कुमार पकड़ा गया था. जो कटिहार जिले के कोढ़ा थाना का जोरावरगंज का निवासी था वही भागने में सफल रहा दूसरा अपराधी जगदीश यादव भी इसी गांव का है. पकड़े गये अपराधी रमेश कुमार द्वारा अपने दूसरे सहयोगी के रूप में कोढ़ा के जगदीश यादव का नाम बताया था.शनिवार को सिंहेश्वर थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं मुरलीगंज थाना के एसआई रविकांत के साथ गई पुलिस बल ने कोढ़ा में शेष अपराधियों के गिरफ्तारी के लिये छापामारी भी किया. लेकिन पुलिस को असफलता हासिल हुई. बताते चले की शुक्रवार को स्टेट बैंक के सामने से फनक पासवान का पांच हजार रूपये छीन भाग रहा एक अपराधी रमेश कुमार को बैंक गार्ड ने पकड़ा था. जबकि दूसरा भागने में सफल रहा था. झपट मार गिरोह के पास से दर्जनों चाभियों के अलावे खुजली उत्पन्न करने वाला पाउडर भी बरामद हुआ था. बैंक के आस पास सक्रिय रहता है कोढ़ा गैंग अपराधियों के फैक्ट्री के नाम से चर्चित कटिहार जिले के कोढ़ा का जोराबरगंज के अपराधियों ने इससे पूर्व भी जिले में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था. बैंक से रुपये लेन देन करने वाले लोगों को यह अपना निशाना बनाती है. खुजली उत्पन्न करने वाला पाउडर शरीर पर फेंक दिया जाता है. जिससे शरीर मे खुजली होने लगती है और इसी दौरान वो रुपये के थैली ले के फरार हो जाता है.
Post Top Ad
20 जुलाई 2015
Home
Unlabelled
मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता
मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com








