अपराध की योजना बनाते तीन अपराधी धराए - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 जुलाई 2015

अपराध की योजना बनाते तीन अपराधी धराए

28/07/15 सदर थाना क्षेत्र के सबैला गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बनाते दो अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक और अपराधी को पकड़ा. जिसके पास से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस व एक लूटी हुई बाइक भी बरामद किया है. इस संबंध में पुलिस कप्तान आशीष भारती ने रविवार को बताया कि तीनों अपराधी प्रद्यूमन कुमार, छोटू यादव एवं राहुल यादव पथराहा गांव के रहने वाले है. ये सभी सोनू सिंह गिरोह के सदस्य है। सोनू सिंह को कुछ दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. तीनों अपराधी अपराध घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर सिंहेश्वर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, भर्राहरी ओपी अध्यक्ष इकरार खान, पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, अवर निरीक्षक कृत्यानंद पासवान, शंभू कुमार एवं कमांडो दस्ता के विपिन कुमार व उदय कुमार ने संयुक्त रूप से सबैला गांव पर धावा बोला. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर दो अपराधियों को दबोच लिया. दबोचे गए दोनों अपराधी के निशानदेही पर उनके एक अन्य साथी राहुल यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पथराहा का सोनू यादव जो अभी जेल में बंद है उसे रिमांड पर लेने की पुलिस तैयारी कर रही है. सोनू यादव को रिमांड पर लेकर पुछताछ करने से कई कांडों के उद्भेदन होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को पुरस्कृत किया जाएगा. मौके पर पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, भर्राही ओपी अध्यक्ष इकरार खान, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अवर निरीक्षक कृत्यानंद पासवान सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages