राजद का असरदार रहा बिहार बंद - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 जुलाई 2015

राजद का असरदार रहा बिहार बंद




27/07/15 केन्द्र सरकार द्वारा घोषित जाति आधारित जनगणना का खुलासा नहीं किये जाने के विरोध में सोमवार को राजद का बिहार बंद मधेपुरा में असरदार रहा. बंद समर्थकों ने जगह-जगह सड़क जाम कर आवागमन ठप रखा और केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. वाहनों का परिचालन बंद रहने के कारण कई निजी स्कूलों के बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच सके. राजद कार्यकर्ता सुबह से ही मोटरसाईकिल व पैदल जुलूस लेकर नारेबाजी करते हुए शहर में जुलूस की शक्ल में घूमते रहे. जिसके कारण बाजार की सभी दुकानें बंद रही. दोपहर तक सड़कों पर वाहनों का आवागमन ठप रहा. चिलचिलाती धूप के बावजूद आंदोलनकारियों ने कर्पूरी चौक, कॉलेज चौक, बीपी मंडल चौक आदि पर बांस-बल्ले लगाकर दोपहर तक आवागमन बाधित रखा. बंद को जदयू तथा सपा के नेताओं ने भी समर्थन दिया. बंद के दौरान सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर टमटम पर सवार होकर शहर का भ्रमण किया. विधायक प्रो. शेखर ने बंद को एतिहासिक बताते हुए कहा कि बिना किसी विरोध के मधेपुरा के व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करके यह दिखा दिया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुहिम के साथ हैं. बंद के समर्थन में राजद के जिलाध्यक्ष मु. खालिद, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा सुनीला देवी, वरीय राजद नेता विजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रो.रणधीर यादव, कृष्ण कुमार यादव, किसान सेल के अध्यक्ष अमेश यादव, युवा राजद अध्यक्ष डा. रविशंकर कुमार उर्फ पिंटू, आलोक कुमार मुन्ना, नगर अध्यक्ष संत कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष विशाल कुमार बबलू, तेजनारायण प्रसाद यादव, नित्यानंद यादव, धीरेन्द्र यादव, पिंटू यादव, मनोज कुमार यादव, अमरेन्द्र कुमार, राजेश रतन, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मु. लुकमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर का भ्रमण कर बंद को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई.

Post Bottom Ad

Pages