
28/08/15 शुक्रवार को छात्र रालोसपा ने भूपेन्द्र नारायण मंडल विवि के गेट समक्ष जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बी०एन० मंडल विवि में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता, बीए पार्ट वन नामांकन में सीट बढ़ाने, पार्ट वन और पार्ट टू का परीक्षाफल प्रकाशित करने, बीएड में एक मुश्त राशी लेने की जगह शुल्क किश्तों में लेने, विवि द्वारा भवन निर्माण टेंडर घोटाला, कॉपी प्रिंटिग घोटाला में हुए विभिन्न घोटालों की विजिलेंस से जांच कर दोषी को दंडित करने, राज्य सरकार के प्रघान सचिव के फर्जी पत्र के अलोक में लाखों रूपये की अवैध निकासी की जाँच करने, रिमेडियल कोचिंग सेन्टर घोटाले की जांच करने आदि दर्जनों आरोप लगाते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की. रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने उक्त तमाम मांगो की जाँच विजिंलेस से कराने की मांगो का समर्थन किये तथा विवि द्वारा वर्ष 2003 के नियुक्त शिक्षक को पीजी का हेड बनाने, विवि द्वारा वनस्पति शास्त्र में पूछे गए प्रश्न का त्रुटी की आलोचन किया तथा तृतीय एवं चतुर्थ, वर्गीय कर्मचारी के बहाली के नाम पर बार-बार राशि वसूलकर बेरोजगारों के साथ मजाक किया जा रहा है. युवाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा ने कहा की विवि बहाली की प्रक्रिया को पूर्व के अभ्यर्थी द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में प्रथमिकता देकर एवं संविदा पर नियुक्त कर्मी को भी प्रथमिकता देकर बहाली करने की मांग किया. इस अवसर पर मो० इफ्तेखार, इस्तियाक आलम, आफताब आलम, वरूण मेहता, योगेन्द्र राम, श्यामसुन्दर मंडल, राजेश कुमार पप्पू, आदित्य यादव, राहुल यादव, अंकेश, यदुवंश यादव, श्याम कुमार मेहता आदि ने मोटर साइकिल जुलूस निकालकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कुलपति और विश्वविद्यालय विरोधी नारे लगाये.








