29/08/15 भाई-बहन के असीम प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की. वहीं भाइयों ने भी बहना के रक्षा का संकल्प लिया. रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही. पर्व को लेकर मिठाई एवं राखी की दुकानों पर काफी भीड़ रही. प्राय: हर साल ऐसा होता था की पूर्णिमा के दिन सुबह से ही पूजा अर्चना कर रक्षा सूत बांधने का सिलसिला शुरु हो जाता था. इस बार रक्षा सूत बांधने के लिए बहनों को इन्तजार करना पड़ा. चूंकि शनिवार को 1:00 बजकर 53 मिनट के बाद ही पूर्णिमा प्रवेश कर रहा था इसलिए दोपहर तक बहनों को रक्षा सूत बंधने के लिए इन्तजार करना पड़ा.
Post Top Ad
30 अगस्त 2015
Home
Unlabelled
बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है
बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









