श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

31 अगस्त 2015

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ


30/08/15 गौशाला परिसर स्थित वासुदेव श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में निर्माण समिति एवं कृष्ण क्रांति संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक सप्ताह तक चलने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: पाच बजे से विशेष योग शिविर के साथ हुआ. मंदिर योग समिति के तत्वावधान में चलने वाले योग शिविर का उद्घाटन एमएलटी कॉलेज, सहरसा के प्रधानाचार्य डॉ. केपी यादव ने किया. उद्घाटन करने के बाद डॉ. यादव ने योगियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा रामदेव योग पूरे विश्व में आवश्यक-आवश्यकता बन गयी है. इसी विधा को अपनाकर हमारा भारत पुन: विश्वगुरु बनने के राह पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि आज के इस दूषित वातावरण में योग ही एक मात्र स्वस्थ रहने का साधन है. आज बड़े-बड़े डॉक्टर भी स्वस्थ रहने के लिए योग करने को ही कह रहे हैं. मौके पर स्वागत करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष परमेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि संयुक्त प्रयास से पिछले एक वर्ष से योग अनवरत चल रहा है. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में प्रत्येक दिन प्रात: पांच से साढ़े छह योग कक्षा का आयोजन होता है. चाहे कड़ाके की ठंड हो, बैसाख की गर्मी हो या भादो का बरसात. विशेष योग शिविर का संचालन संयुक्त रूप से योग प्रशिक्षक प्रो. एनके निराला एवं रिंकी यदुवंशी करते हैं.वही कार्यक्रम के दूसरे सत्र में संध्या चार बजे से सात बजे रात्रि तक श्रीमद्भागवत गीता का प्रवचन किया गया. इसमें काफी संख्या में बच्चे, बुढे और महिला श्रद्धालु ने श्रीमद्भागवत गीता प्रवचन का लाभ लिया अपने  जीवन में कुछ अच्छा करने का संकल्प लिया. इस मौके पर योग कक्षा में मुख्य रूप से राकेश कुमार भारती, दिनबंधुजी, ज्वालाजी, राखी कुमारी, पिंकी प्रभाकर, बाबा संजीव दास, वंदना कुमारी, किरण कुमारी, संगीत कुमारी राहुल कुमार, राजेश कुमार,सुभाष कुमार सहित दर्जनों योगी शामिल हुए. 


Post Bottom Ad

Pages